ADVERTISEMENT
Invest Smart Ad

Right Ad Space

SHRI DURGA SAPTSHATI

अथार्गलास्तोत्रम्

ATHARGALASTOTRAM (Page 2)

Verse 9 नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥9॥
पापों को दूर करने वाली चण्डिके! जो भक्तिपूर्वक तुम्हारे चरणों में सर्वदा मस्तक झुकाते है,
उन्हें रूप दो, जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 10 स्तुवद्भ्यो भक्तिपूर्वं त्वां चण्डिके व्याधिनाशिनि।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥10॥
रोगों का नाश करने वाली चण्डिके! जो भक्तिपूर्वक तुम्हारी स्तुति करते हैं, उन्हें रूप
दो, जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 11 चण्डिके सततं ये त्वामर्चयन्तीह भक्तितः।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥11॥
चण्डिके! इस संसार में जो भक्तिपूर्वक तुम्हारी पूजा करते हैं, उन्हें रूप दो,
जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 12 देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥12॥
मुझे सौभाग्य और आरोग्य दो। परम सुख दो, रूप दो, जय
दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 13 विधेहि द्विषतां नाशं विधेहि बलमुच्चकैः।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥13॥
जो मुझसे द्वेष रखते हों, उनका नाश करो और मेरे बल की वृद्धि करो।
रूप दो, जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 14 विधेहि देवि कल्याणं विधेहि परमां श्रियम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥14॥
देवि! मेरा कल्याण करो। मुझे उत्तम सम्पत्ति प्रदान करो। रूप दो, जय
दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 15 सुरासुरशिरोरत्ननिघृष्टचरणेऽम्बिके।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥15॥
अम्बिके! देवता और असुर दोनों ही अपने माथे के मुकुट की मणियों को तुम्हारे चरणों
पर घिसते हैं। तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो
Verse 16 विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तं जनं कुरु।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥16॥
तुम अपने भक्तजन को विद्वान, यशस्वी और लक्ष्मीवान् बनाओ तथा रूप दो,
जय दो, यश दो और काम-क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो

© 2026 Durga Saptshati Pallabhav Technosoft. All Rights Reserved.