ADVERTISEMENT
Invest Smart Ad

Right Ad Space

SHRI DURGA SAPTSHATI

एकादश अध्याय

EKADASH ADHYAY (Page 7)

ततोऽहमखिलं लोकमात्मदेहसमुद्भवैः।

भरिष्यामि सुराः शाकैरावृष्टेः प्राणधारकैः ॥48॥

देवताओ! उस समय मैं अपने शरीरसे उत्पन्न हुए शाकोंद्वारा समस्त संसारका भरण-पोषण करूँगी। जबतक वर्षा नहीं होगी, तबतक वे शाक ही सबके प्राणोंकी रक्षा करेंगे ॥48॥
शाकम्भरीति विख्यातिं तदा यास्याम्यहं भुवि।

तत्रैव च वधिष्यामि दुर्गमाख्यं महासुरम् ॥49॥

ऐसा करनेके कारण पृथ्वीपर 'शाकम्भरी' के नामसे मेरी ख्याति होगी। उसी अवतारमें मैं दुर्गम नामक महादैत्यका वध भी करूँगी ॥49॥
दुर्गा देवीति विख्यातं तन्मे नाम भविष्यति।

पुनश्चाहं यदा भीमं रूपं कृत्वा हिमाचले ॥50॥

इससे मेरा नाम 'दुर्गादेवी' के रूपसे प्रसिद्ध होगा। फिर मैं जब भीमरूप धारण करके मुनियोंकी रक्षाके लिये हिमालयपर रहनेवाले राक्षसोंका भक्षण करूँगी, उस समय सब मुनि भक्तिसे नतमस्तक होकर मेरी स्तुति करेंगे ॥50-51॥
रक्षांसि* भक्षयिष्यामि मुनीनां त्राणकारणात्।

तदा मां मुनयः सर्वे स्तोष्यन्त्यानम्रमूर्तयः ॥51॥

इससे मेरा नाम 'दुर्गादेवी' के रूपसे प्रसिद्ध होगा। फिर मैं जब भीमरूप धारण करके मुनियोंकी रक्षाके लिये हिमालयपर रहनेवाले राक्षसोंका भक्षण करूँगी, उस समय सब मुनि भक्तिसे नतमस्तक होकर मेरी स्तुति करेंगे ॥50-51॥
भीमा देवीति विख्यातं तन्मे नाम भविष्यति।

यदारुणाख्यस्त्रैलोक्ये महाबाधां करिष्यति ॥52॥

तब मेरा नाम 'भीमादेवी' के रूपमें विख्यात होगा। जब अरुण नामक दैत्य तीनों लोकोंमें भारी उपद्रव मचायेगा ॥52॥
तदाहं भ्रामरं रूपं कृत्वाऽसङ्ख्येयषट्पदम्।

त्रैलोक्यस्य हितार्थाय वधिष्यामि महासुरम् ॥53॥

तब मैं तीनों लोकोंका हित करनेके लिये छः पैरोंवाले असंख्य भ्रमरोंका रूप धारण करके उस महादैत्यका वध करूँगी ॥53॥
भ्रामरीति च मां लोकास्तदा स्तोष्यन्ति सर्वतः।

इत्थं यदा यदा बाधा दानवोत्था भविष्यति ॥54॥

उस समय सब लोग 'भ्रामरी' के नामसे चारों ओर मेरी स्तुति करेंगे। इस प्रकार जब जब संसारमें दानवी बाधा उपस्थित होगी, तब-तब अवतार लेकर मैं शत्रुओंका संहार करूँगी ॥54-55॥
तदा तदावतीर्याहं करिष्याम्यरिसंक्षयम्॥ॐ ॥55॥

उस समय सब लोग 'भ्रामरी' के नामसे चारों ओर मेरी स्तुति करेंगे। इस प्रकार जब जब संसारमें दानवी बाधा उपस्थित होगी, तब-तब अवतार लेकर मैं शत्रुओंका संहार करूँगी ॥54-55॥

© 2026 Durga Saptshati Pallabhav Technosoft. All Rights Reserved.