ADVERTISEMENT
Invest Smart Ad

Right Ad Space

SHRI DURGA SAPTSHATI

त्रयोदश अध्याय

TRAYODASH ADHYAY (Page 2)

प्रणिपत्य महाभागं तमृषिं शंसितव्रतम्।

निर्विण्णोऽतिममत्वेन राज्यापहरणेन च ॥8॥

क्रौष्टुकिजी! मेधामुनि के ये वचन सुनकर राजा सुरथने उत्तम व्रतका पालन करनेवाले उन महाभाग महर्षिको प्रणाम किया। वे अत्यन्त ममता और राज्यापहरणसे बहुत खिन्न हो चुके थे ॥7-8॥
जगाम सद्यस्तपसे स च वैश्यो महामुने।

सन्दर्शनार्थमम्बाया नदीपुलिनसंस्थितः ॥9॥

महामुने! इसलिये विरक्त होकर वे राजा तथा वैश्य तत्काल तपस्याको चले गये और वे जगदम्बाके दर्शनके लिये नदीके तटपर रहकर तपस्या करने लगे ॥9॥
स च वैश्यस्तपस्तेपे देवीसूक्तं परं जपन्।

तौ तस्मिन् पुलिने देव्याः कृत्वा मूर्तिं महीमयीम् ॥10॥

वे वैश्य उत्तम देवीसूक्तका जप करते हुए तपस्यामें प्रवृत्त हुए। वे दोनों नदीके तटपर देवीकी मिट्टीकी मूर्ति बनाकर पुष्प, धूप और हवन आदिके द्वारा उनकी आराधना करने लगे। उन्होंने पहले तो आहारको धीरे-धीरे कम किया; फिर बिलकुल निराहार रहकर देवीमें ही मन लगाये एकाग्रतापूर्वक उनका चिन्तन आरम्भ किया ॥10-11॥
अर्हणां चक्रतुस्तस्याः पुष्पधूपाग्नितर्पणैः।

निराहारौ यताहारौ तन्मनस्कौ समाहितौ ॥11॥

वे वैश्य उत्तम देवीसूक्तका जप करते हुए तपस्यामें प्रवृत्त हुए। वे दोनों नदीके तटपर देवीकी मिट्टीकी मूर्ति बनाकर पुष्प, धूप और हवन आदिके द्वारा उनकी आराधना करने लगे। उन्होंने पहले तो आहारको धीरे-धीरे कम किया; फिर बिलकुल निराहार रहकर देवीमें ही मन लगाये एकाग्रतापूर्वक उनका चिन्तन आरम्भ किया ॥10-11॥
ददतुस्तौ बलिं चैव निजगात्रासृगुक्षितम्।

एवं समाराधयतोस्त्रिभिर्वर्षैर्यतात्मनोः ॥12॥

वे दोनों अपने शरीरके रक्तसे प्रोक्षित बलि देते हुए लगातार तीन वर्षतक संयमपूर्वक आराधना करते रहे ॥12॥
परितुष्टा जगद्धात्री प्रत्यक्षं प्राह चण्डिका ॥13॥

एवं देव्या वरं लब्ध्वा सुरथः क्षत्रियर्षभः

सूर्याज्जन्म समासाद्य सावर्णिर्भविता मनुः॥क्लीं ॐ॥

॥ इति श्रीमार्कण्डेयपुराणे सावर्णिके मन्वन्तरे देवीमाहात्म्ये
सुरथवैश्ययोर्वरप्रदानं नाम त्रयोदशोऽध्यायः ॥13॥

इसपर प्रसन्न होकर जगत्‌को धारण करनेवाली चण्डिका देवीने प्रत्यक्ष दर्शन देकर कहा ॥13॥

इस प्रकार श्रीमार्कण्डेय पुराण में सावर्णिक मन्वन्तर की कथा के अन्तर्गत देवी
माहात्म्य में 'सुरथ और वैश्यको वरदान' नामक तेरहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥13॥
देव्युवाच ॥14॥

देवी बोलीं - ॥14॥
यत्प्रार्थ्यते त्वया भूप त्वया च कुलनन्दन।

मत्तस्तत्प्राप्यतां सर्वं परितुष्टा ददामि तत् ॥15॥

राजन्! तथा अपने कुलको आनन्दित करनेवाले वैश्य! तुमलोग जिस वस्तुकी अभिलाषा रखते हो, वह मुझसे माँगो। मैं संतुष्ट हूँ, अतः तुम्हें वह सब कुछ दूँगी ॥15॥

© 2026 Durga Saptshati Pallabhav Technosoft. All Rights Reserved.