ADVERTISEMENT
Invest Smart Ad

Right Ad Space

SHRI DURGA SAPTSHATI

प्रथम अध्याय

PRATHAM ADHYAY (Page 2)

ततः स्वपुरमायातो निजदेशाधिपोऽभवत्।

आक्रान्तः स महाभागस्तैस्तदा प्रबलारिभिः ॥7॥

तब वे युद्ध भूमि से अपने नगर को लौट आये और केवल अपने देश के राजा होकर रहने लगे (समूची पृथ्वी से अब उनका अधिकार जाता रहा), किन्तु वहाँ भी उन प्रबल शत्रुओं ने उस समय महाभागराजा सुरथ पर आक्रमण कर दिया ॥7॥
अमात्यैर्बलिभिर्दुष्टैर्दुर्बलस्य दुरात्मभिः।

कोशो बलं चापहृतं तत्रापि स्वपुरे ततः ॥8॥

राजा का बल क्षीण हो चला था; इसीलिये उनके दुष्ट, बलवान् एवं दुरात्मा मन्त्रिओ ने वहाँ उनकी राजधानी में भी राजकीय सेना और खजाने को हथिया लिया ॥8॥
ततो मृगयाव्याजेन हृतस्वाम्यः स भूपतिः।

एकाकी हयमारुह्य जगाम गहनं वनम् ॥9॥

सुरथ का प्रभुत्व नष्ट हो चुका था, इसीलिये वे शिकार खेलने के बहाने घोड़े पर सवार हो वहाँ से अकेले ही एक घने जंगल में चले गये ॥9॥
स तत्राश्रममद्राक्षीद् द्विजवर्यस्य मेधसः।

प्रशान्तश्वापदाकीर्णं मुनिशिष्योपशोभितम् ॥10॥

वहाँ उन्होंने विप्रवर मेधा मुनि का आश्रम देखा, जहाँ कितने ही हिंसक जीव (अपनी स्वाभाविक हिंसावृति छोड़कर) परम शान्तभाव से रहते थे। मुनि के बहुत-से शिष्य उस वन की शोभा बढ़ा रहे थे ॥10॥
तस्थौ कंचित्स कालं च मुनिना तेन सत्कृतः।

इतश्चेतश्च विचरंस्तस्मिन्मुनिवराश्रमे ॥11॥

वहाँ जाने पर मुनि ने उनका सत्कार किया और वे उन मुनिश्रेष्ठ के आश्रम पर इधर-उधर विचरते हुये कुछ काल तक रहे ॥11॥
सोऽचिन्तयत्तदा तत्र ममत्वाकृष्टचेतनः*।

मत्पूर्वैः पालितं पूर्वं मया हीनं पुरं हि तत् ॥12॥

फिर ममता से आकृष्टचित्त होकर वहाँ इस प्रकार चिन्ता करने लगे- 'पूर्वकाल में मेरे पूर्वजों ने जिसका पालन किया था, वही नगर आज मुझसे रहित है। पता नहीं, मेरे दुराचारी भृत्यगण उसकी धर्मपूर्वक रक्षा करते हैं या नहीं। जो सदा मद की वर्षा करने वाला और शूरवीर था, वह मेरा प्रधान हाथी अब शत्रुओं के अधीन होकर न जाने किन भोगों को भोगता होगा? जो लोग मेरी कृपा, धन और भोजन पाने से सदा मेरे पीछे-पीछे चलते थे, वे निश्चय ही अब दूसरे राजाओं का अनुसरण करते होंगे। उन अपव्ययी लोगों के द्वारा सदा खर्च होते रहने के कारण अत्यन्त कष्ट से जमा किया हुआ मेरा वह खजाना खाली हो जायेगा।' ये तथा और भी कई बातें राजा सुरथ निरन्तर सोचते रहते थे। एक दिन उन्होंने वहाँ विप्रवर मेधा के आश्रम के निकट एक वैश्य को देखा और उससे पूछा- 'भाई! तुम कौन हो? यहाँ तुम्हारे आने का क्या कारण है? तुम क्यों शोक ग्रस्त और अनमने से दिखायी देते हो?' राजा सुरथ का यह प्रेमपूर्वक कहा हुआ वचन सुनकर वैश्य ने विनीत भाव से उन्हें प्रणाम करके कहा- ॥12-19॥
मद्भृत्यैस्तैरसद्वृत्तैर्धर्मतः पाल्यते न वा।

न जाने स प्रधानो मे शूरहस्ती सदामदः ॥13॥

मम वैरिवशं यातः कान् भोगानुपलप्स्यते।

ये ममानुगता नित्यं प्रसादधनभोजनैः ॥14॥

© 2026 Durga Saptshati Pallabhav Technosoft. All Rights Reserved.