ADVERTISEMENT
Invest Smart Ad

Right Ad Space

SHRI DURGA SAPTSHATI

पंचम अध्याय

PANCHAM ADHYAY (Page 13)

विमानं हंससंयुक्तमेतत्तिष्ठति तेऽङ्गणे।

रत्नभूतमिहानीतं यदासीद्वेधसोऽद्भुतम् ॥95॥

हंसों से जुता हुआ यह विमान भी आपके आँगनमें शोभा पाता है। यह रत्नभूत अद्भुत विमान, जो पहले ब्रह्माजीके पास था, अब आपके यहाँ लाया गया है ॥95॥
निधिरेष महापद्मः समानीतो धनेश्वरात्।

किञ्जल्किनीं ददौ चाब्धिर्मालामम्लानपङ्कजाम् ॥96॥

यह महापद्म नामक निधि आप कुबेरसे छीन लाये हैं। समुद्रने भी आपको किञ्जल्किनी नामकी माला भेंट की है, जो केसरोंसे सुशोभित है और जिसके कमल कभी कुम्हलाते नहीं हैं ॥96॥
छत्रं ते वारुणं गेहे काञ्चनस्रावि तिष्ठति।

तथायं स्यन्दनवरो यः पुराऽऽसीत्प्रजापतेः ॥97॥

सुवर्णकी वर्षा करनेवाला वरुणका छत्र भी आपके घरमें शोभा पाता है तथा यह श्रेष्ठ रथ, जो पहले प्रजापतिके अधिकारमें था, अब आपके पास मौजूद है ॥97॥
मृत्योरुत्क्रान्तिदा नाम शक्तिरीश त्वया हृता।

पाशः सलिलराजस्य भ्रातुस्तव परिग्रहे ॥98॥

दैत्येश्वर! मृत्युकी उत्क्रान्तिदा नामवाली शक्ति भी आपने छीन ली है तथा वरुणका पाश और समुद्रमें होनेवाले सब प्रकारके रत्न आपके भाई निशुम्भके अधिकारमें हैं। अग्निने भी स्वतः शुद्ध किये हुए दो वस्त्र आपकी सेवामें अर्पित किये हैं ॥98-99॥
निशुम्भस्याब्धिजाताश्च समस्ता रत्नजातयः।

वह्निरपि* ददौ तुभ्यमग्निशौचे च वाससी ॥99॥

दैत्येश्वर! मृत्युकी उत्क्रान्तिदा नामवाली शक्ति भी आपने छीन ली है तथा वरुणका पाश और समुद्रमें होनेवाले सब प्रकारके रत्न आपके भाई निशुम्भके अधिकारमें हैं। अग्निने भी स्वतः शुद्ध किये हुए दो वस्त्र आपकी सेवामें अर्पित किये हैं ॥98-99॥
एवं दैत्येन्द्र रत्नानि समस्तान्याहृतानि ते।

स्त्रीरत्नमेषा कल्याणी त्वया कस्मान्न गृह्यते ॥100॥

दैत्यराज! इस प्रकार सभी रत्न आपने एकत्र कर लिये हैं। फिर जो यह स्त्रियोंमें रत्नरूप कल्याणमयी देवी है, इसे आप क्यों नहीं अपने अधिकारमें कर लेते? ॥100॥
ऋषिरुवाच ॥101॥

ऋषि कहते हैं - ॥101॥
निशम्येति वचः शुम्भः स तदा चण्डमुण्डयोः।

प्रेषयामास सुग्रीवं दूतं देव्या महासुरम्* ॥102॥

चण्ड-मुण्डका यह वचन सुनकर शुम्भने महादैत्य सुग्रीवको दूत बनाकर देवीके पास भेजा और कहा - 'तुम मेरी आज्ञासे उसके सामने ये-ये बातें कहना और ऐसा उपाय करना जिससे प्रसन्न होकर वह शीघ्र ही यहाँ आ जाय' ॥102-103॥

© 2026 Durga Saptshati Pallabhav Technosoft. All Rights Reserved.